लोग जाम से हो रहे हैं परेशानी

शहर के लोहारपट्टी रोड में लगने वाला जाम लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है

किशनगंज शहर के लोहारपट्टी रोड में लगने वाला जाम लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगिरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल लोहारपट्टी रोड पर शहर में उक्त जगह पर सुबह से 11 बजे तक सब्जी मंडी लगाई जाती है. जो जाम का कारण बनता है. वाहनों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ता है लेकिन कोई निदान नहीं मिल पाता है. लोगो का कहना है कि जब बगल में सब्जी मंदी है तो वहां बाजार के अंदर दुकान ना लगाकर रोड पर दुकान लगाई जाती है. स्थानीय लोगो ने जाम की समस्या के स्थायी निदान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >