पहाड़कट्टा पोठिया थाना परिसर में रविवार को दीपावली,काली पूजा व महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. थानाध्यक्ष श्री अमन ने उपस्थित गण्यमान्य लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की. बताया त्योहार के दौरान पटाखे से बच्चे को दूर रखें. साथ ही छठव्रतियों के लिए घाटों की साफ-सफाई व गहरे पानी में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने को लेकर कमेटी से अपील की. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार सहिंता लागू है.नियमों का पालन करते हुए त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाये. सभी छठ घाटों का प्रशासनिक तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है. छठ पूजा के दौरान छठ घाट में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. अफवाहों पर ध्यान न देते हुए प्रशासन का सहयोग करें. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य निरंजन राय, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि मो जमशेद आलम, चंदन झा, बिक्की सिंह, मोतीलाल राय, एसआई सुजीत कुमार, एसआई विकास कुमार, एसआई हलधर यादव सहित काली पूजा कमिटी के सभी अध्यक्ष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
