दीपावली व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दिवाली, काली पूजा एव छठ महापर्व के मद्देनजर पौआखाली थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने की.

पौआखाली. दिवाली, काली पूजा एव छठ महापर्व के मद्देनजर पौआखाली थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने की. बैठक में पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और काली पूजा एवं छठ पूजा समितियों के सदस्यगण शामिल हुए. त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी. पटाखे आदि जलाने पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं. रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने और बिना अनुमति के पटाखे नही बेचने की हिदायत दी गई है. प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं छठ घाटों पर स्वच्छता और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पूजा समितियों के बीच सामंजस स्थापित करने पर बात हुई है. छठ पर्व के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से हाट बाजारों में पुलिस गश्त को बढ़ाने तथा जाम आदि से मुक्ति के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल रखने का प्रयास होगा. थानाध्यक्ष ने कहा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन की जहां कहीं भी आवश्यकता महसूस होगी वहां तत्परता के साथ हमारी मौजूदगी रहेगी. बैठक में थानाध्यक्ष के अलावे सब इंस्पेक्टर अंगद कुमार प्रसाद, महेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कामरान खान, सुधीर यादव, विशाल सिन्हा, रागिब आलम, जावेद खान इत्यादि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >