महाशिवरात्रि को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

दर थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, बीडीओ व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गयी.

किशनगंज.सदर थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. सोमवार को एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, बीडीओ व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की है. बैठक में महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी ने कहा कि यहां लोग सभी पर्व मिलजुलकर मनाते है. महाशिवरात्रि का पर्व भी अच्छे से गुजरेगी. एसडीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर भूतनाथ गौशाला मंदिर से जो शिव बारात निकाली जाती है उसमें सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि लाइसेंस में जो रूट निर्धारित है उस मार्ग पर पुलिस की तैनाती रहेगी. बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हरि अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू,पार्षद, चिंटू त्रिपाठी, मुकेश मल्लिक,संजय सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >