राम कथा महोत्सव का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

शहर के लोहारपट्टी स्थित शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है

किशनगंज शहर के लोहारपट्टी स्थित शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसे लेकर गुरुवार को शहर लोहरपट्टी स्थित शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकली गई. कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गई जो शहर के लोहार पट्टी सब्जी मंडी, फल चौक, नेमचंद रोड, गांधी चौक, हॉस्पिटल रोड होते हुए रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई. पूजा-अर्चना के बाद पुनः कलश यात्रा राम कथा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पहुंच कर संपन्न हुई. इस दौरान कलश यात्रा में मुख्य रूप से राम कथा वाचक आचार्य श्री अमन शास्त्री जी महाराज, कथा आयोजन श्याम प्रसाद मिश्रा एवं अनिता देवी, वार्ड नंबर छह के वार्ड पार्षद विजय रंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, दीपक पासवान, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष मुकेश मलिक, रमन मंडल, पंकज मिश्रा एवं अन्य राम कथा महोत्सव के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >