किशनगंज नॉमिनेशन ड्यूटी हेतु ड्रॉप गेट पर प्रतिनियुक्त अवर निरीक्षक के अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहने पड़ इनका वेतन रोके जाने का निर्देश एसपी सागर कुमार ने दिया है. यह निर्देश एसपी ने शुक्रवार को जारी किया है. एसपी ने कहा कि किशनगंज व बहादुरगंज विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन स्थल खगड़ा में एसडीएम कार्यालय संयुक्त भवन परिसर में बनाया गया है. यहां सर्किट हाउस के पास एक ड्रॉप गेट बनाया गया है. ड्रॉप में ड्यूटी के दौरान अवर निरीक्षक सिमरन भारती अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित थी. उक्त आशय के प्रतिवेदन प्राप्त होने पर उनका वेतन धारित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
