कोचाधामन प्रखंड के रहमतपड़ा-चोपड़ाबखाड़ी मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम काजलामनी में ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान बुआलदह पंचायत के तालबाड़ी गांव निवासी मो कुदूस (55वर्ष) के रुप में हुई है. स्थानीय मुखिया अबुनसर ने बताया कि कुदूस मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे इसी दौरान ई-रिक्शा ने ठोकर मार दी. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
