ई-रिक्शा से 90 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

ई-रिक्शा से 90 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोचाधामन. कोचाधामन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रखंड के मस्तान चौक के समीप टोटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करने में सफलता पायी है. साथ ही ई-रिक्शा चालक को धर दबोचा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 90.135 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति मंजर आलम पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है. पुलिस मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वाहन चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, एस आइ राजू कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे. मालूम हो कि आने वाले होली त्यौहार को लेकर शराब तस्कर बंगाल से शराब खफा ने फिराक में है. वहीं पुलिस ने भी शराब तस्कर के विरुद्ध मोहिम चला रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >