अधिकारियों नें छत्तरगाच्छ आदर्श मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कुस्यारबाड़ी के सभी बूथों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों नें छत्तरगाच्छ आदर्श मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कुस्यारबाड़ी के सभी बूथों का गहन निरीक्षण किया.

पोठिया. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं. बुधवार को निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशाशनिक अधिकारियों नें छत्तरगाच्छ आदर्श मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कुस्यारबाड़ी के सभी बूथों का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सामान्य पर्यवेक्षक मनोज कुमार मीणा, पुलिस पर्यवेक्षक दीपक हिलोरी, एसडीपीओ किशनगंज गौतम कुमार, एसडीपीओ ठाकुरगंज मंगलेश कुमार और एसडीएम किशनगंज अनिकेत कुमार ने संयुक्त रूप से बूथों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, बाथरूम और रहने की सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि मतदाताओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए.अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था पर जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में हमेशा शांतिपूर्ण मतदान होता है और लोग प्रशासन पर भरोसा रखते हैं. निरीक्षण के दौरान पोठिया बीडीओ मोहम्मद आसिफ, सीओ मोहित राज, पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन, कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा, एसआई सुजीत कुमार, अनिमेष वर्मा सहित बीएलओ फैय्याज अंसारी, मोहम्मद मलिक हुसैन, देवनारायण राय, सज्जाद अंसारी सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे. अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >