किशनगंज किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए जाने के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ चुका है और आरोप प्रत्यारोपों का दौर चरम पर है. मंगलवार को एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शम्स आगाज के द्वारा पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह की धमकी खुलेमंच से दी जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के एक प्रतिनिधि के द्वारा मंच से धमकी दी गयी. जिसे सभी ने सुना है. उन्होंने कहा कि वो जनता के ऊपर इसका निर्णय छोड़ रहे है. पार्टी के जिलाध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार कि इसी पार्टी की टिकट से जीत कर वो पहली बार 2019 में विधान सभा पहुंचे लेकिन आज हम लोगों के साथ मारपीट और खदेड़ने की धमकी दी जा रही है जिसका जवाब यहां की जनता अपने वोट की चोट से देने का काम करेगी. वही युवा नेता इम्तियाज नसर ने कहा कि बिल्कुल कायराना हरकत की गई है और खुले मंच से जिस तरह की धमकी दी गई उसके बाद भी पार्टी के कार्यकर्ता खामोश हैं. हमें जनता पर भरोसा है और वहीं इसका जवाब देगी. मालूम हो कि मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले के चार विधान सभा सीट पर आगामी 11 नवंबर को मतदान होगा जिसे लेकर अलग अलग दलों के प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है. इस दौरान एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोपों भी किए जा रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
