दिघलबैंक विधानसभा चुनाव को लेकर ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंघीमाड़ी पंचायत स्थित कनकई नदी उसपार पलसा गांव में बने चार मतदान केंद्रों का गुरुवार को उच्च अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया.इस मौके पर चुनाव सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, निर्वाचि पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, बीडीओ , सीओ, दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार,कोढोबाड़ी थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे. अधिकारियों ने मतदान केंद्र तक जाने वाले रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की. कनकई नदी पार स्थित इन मतदान केंद्रों तक पहुंचने में नदी पार करनी पड़ती है. इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मतदान कर्मियों के लिए नाव, गाड़ी और ट्रैक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.साथ ही, मतदान के दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम की तैनाती करने की बात कही गई.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का लक्ष्य निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराना है.इसके लिए सीमावर्ती एवं नदी पार इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई या भय का सामना न करना पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
