छात्र के साथ आरोपित के आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, एसपी से गिरफ्तारी की मांग

पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी छत्तरगाछ निवासी देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत रॉय के आत्महत्या मामले में सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है.

पहाड़कट्टा.पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी छत्तरगाछ निवासी देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत रॉय के आत्महत्या मामले में सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है. दरअसल, छात्र के साथ कांड के मुख्य आरोपित आदिल रब्बानी का आपत्तिजनक एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो आरोपित आदिल रब्बानी के छत्तरगाछ हॉस्टल का बताया जा रहा है. जहां देवनंदन रॉय रहकर पढ़ाई करता था और उसी होस्टल में छात्र के साथ शिक्षक घिनौनी हरकत करते नजर आ रहे है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इधर मृत छात्र का आपत्तिजनक वीडियो जारी होने के बाद छत्तरगाछ बाजार में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि आदिल रब्बानी काफी दिनों तक छत्तरगाछ स्थित अपने हॉस्टल में देवनंदन के साथ गलत काम करता था और जिसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था. जिससे परेशान होकर देवनंदन रॉय ने आदिल रब्बानी के कोचिंग में पढ़ाई छोड़ दी थी और पौआखाली जाकर पढ़ाई करने लगा. लेकिन आदिल ने देवनंदन का वहां भी पीछा नहीं छोड़ा. पौआखाली जाकर भी उसे वीडियो दिखाकर टॉर्चर किया करता था. इसी कारण देवनंदन रॉय ने घर आकर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी. ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है. उल्लेखनीय है कि छत्तरगाछ पुलिस कैप्म से सटे कोल्था कॉलोनी निवासी देवनारायण हरिजन के (16 वर्षीय) पुत्र देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत रॉय ने 28 अक्टूबर को अपने घर के कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर लिया था. मृतक के बड़े भाई देवाशीष रॉय के लिखित आवेदन पर पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज कराया गया और इस कांड में छत्तरगाछ मियांबस्ती के कोचिंग संचालक आदिल रब्बानी एवं झीनाखोर तैयबपुर निवासी जिसान नाम के युवक को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि कोचिंग संचालक आदिल रब्बानी उसे काफी परेशान और शारीरिक शोषण करता था. जिस कारण देवनंदन मानसिक रूप से परेशान हो गया था. डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लिया. परिजनों का यह भी आरोप है कि आदिल रब्बानी रात के एक-दो बजे व्हाट्सएप्प कॉल कर भी उसे टॉर्चर करता था. पीड़ित देवाशीष रॉय ने बताया कि घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक सागर कुमार से नामजद आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >