पार्क में अश्लील हरकत नहीं करने की नहीं दी जायेगी इजाजत- गट्टानी

विहिप जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ने एक वीडियो बयान जारी कर पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है.

पार्क में प्रशासन लगाये सीसीटीवी कैमरा किशनगंज.शहर के धर्मगंज स्थित बुद्धा नेहरू शांति पार्क में घटी घटना को लेकर अब विश्व हिन्दू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है. मामले को लेकर विहिप जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ने एक वीडियो बयान जारी कर पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नेहरू शांति पार्क में जिस तरह की अश्लीलता फैलाई जा रही है उसका विहिप पुरजोर विरोध करती है. उन्होंने कहा की पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान और कार्यकर्ताओं के द्वारा उठाए गए कदम को धार्मिक रूप देना पूरी तरह गलत है. विहिप जिलाध्यक्ष श्री गट्टानी ने कहा कि घटना को राजनीतिक रूप से मोड़कर गलत रंग देना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि अश्लीलता को रोकने के लिए पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान के द्वारा जो कार्य किया गया है, हम उनके साथ खड़े है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मामले में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते है लेकिन यह हमलोग होने नहीं देंगें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >