सांसद के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किये पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद डॉक्टर जावेद आजाद के विरुद्ध सोशल मीडिया में दो अलग- अलग व्यक्तियों के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है.

किशनगंज.किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद डॉक्टर जावेद आजाद के विरुद्ध सोशल मीडिया में दो अलग- अलग व्यक्तियों के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में शुक्रवार को सदर थाने में दो प्राथमिकी विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाई गई है. सांसद के निजी सचिव सरफराज खान के बयान पर कांड संख्या 569/25 व कांड संख्या 570/25 के तहत दर्ज करवाई गई है. जिसमें एक प्राथमिकी आकिब रजा व दूसरी प्राथमिकी नाजिम खान के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोशल मीडिया के प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक पर सांसद डॉक्टर जावेद आजाद के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट किया गया है. सोशल मीडिया में एक पोस्ट में यह टिप्पणी की जा रही है कि सांसद डॉ मो जावेद आजाद सीमांचल का सारा टिकट का पैसा लेकर उलटफेर कर रहा है. पोस्ट का उद्देश्य सांसद की छवि को धूमिल करना व आम जनता में भ्रम फैलाना है जिससे जनप्रतिनिधि की साख को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है. मामले में अमर्यादित पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >