जेडएम नर्सिग होम के चिकित्सक पर लगाये गये छेड़खानी के आरोप की प्रभारी सीएस ने की जांच

शहर के पश्चिमपाली स्थित जेड एम नर्सिंग होम में चिकित्सक पर महिला मरीज के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. मामले को लेकर शनिवार को महिला मरीज व परिजन नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा किया.

किशनगंज.शहर के पश्चिमपाली स्थित जेड एम नर्सिंग होम में चिकित्सक पर महिला मरीज के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. मामले को लेकर शनिवार को महिला मरीज व परिजन नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा किया. इसके बाद महिला मरीज ने उसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की. जिसके बाद घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले को लेकर नर्सिंग होम के स्टाफ से पूछताछ की गई. साथ ही महिला मरीज और उसके पति का बयान दर्ज किया गया. महिला मरीज ने बताया कि कुछ माह पहले इस नर्सिंग होम में उसकी बच्चदानी का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद प्रत्येक माह वह यहां जांच के लिए आती है. कुछ दिनों पहले वह यहां आई तो डॉक्टर ने अकेले में अपने चैंबर में उसकी जांच के नाम पर उसके साथ छेड़खानी की. वहीं घटना के बाद चिकित्सक डॉ कुमार कौश्तव ने आरोपों से इंकार करते हुए इसे निराधार और बेबुनियाद बताया. उन्होंने बताया कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रभारी सीएस डॉ उर्मिला कुमारी, डीपीएम डॉ मुनाजिम ने बताया कि शिकायत के बाद टीम ने पीड़िता और उसके पति के साथ साथ क्लिनिक स्टाफ से घटना के संबंध में जानकारी ली है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >