नेपाल की जंगल से भटक कर आयी नील गाय को किया वन विभाग के हवाले

एसएसबी टीम मौके पर पहुंची जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट प्रियरंजन चकमा भी साथ थे.

दिघलबैंक नेपाल की जंगल से भटककर रविवार को एक घायल नीलगाय धनतोला पंचायत के सीमावर्ती बालूबाड़ी कामत गांव में आ गई.ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए एसएसबी जवानों की मदद से उसे सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग के हवाले कर दिया. नीलगाय को देखने के लिए गांव में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे नेपाल की दिशा से आई यह नील गाय धान के खेतों में घायल अवस्था में दौड़ती देखी गई. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना तुरंत एसएसबी बालूबाड़ी बीओपी के कमांडर एसआई प्रशांत प्रकाश को दी. सूचना मिलते ही एसएसबी टीम मौके पर पहुंची जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट प्रियरंजन चकमा भी साथ थे.उन्होंने नीलगाय की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वन विभाग को जानकारी दी. वन विभाग की टीम बालूबाड़ी कामत पहुंची. जिसमें बहादुरगंज रेंज के वनरक्षी रोशन कुमार शामिल थे. घायल नीलगाय को अपने कब्जे में ले लिया.उन्होंने बताया कि नीलगाय का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है और वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे जल्द ही किसी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा.इस पूरी कार्रवाई में ग्रामीणों, एसएसबी जवानों और वन विभाग के कर्मियों की संयुक्त तत्परता से नीलगाय की जान बचाई जा सकी.स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >