3 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, अब रेलवे ट्रैक पर मिली लाश; पति पर लगा दहेज हत्या का आरोप

Newlywed Woman Death: किशनगंज शहर के प्रेम पुल रेलवे फाटक के पास एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतका के पिता का आरोप है कि 5 लाख रुपये दहेज न मिलने पर दामाद ने उनकी बेटी को ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला. घटना के बाद टाउन थाना और रेल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Newlywed Woman Death: किशनगंज शहर के प्रेम पुल स्थित रेलवे फाटक संख्या 03 के समीप से एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की पहचान खगड़ा (वार्ड नंबर 31) निवासी 27 वर्षीय जूही बेगम के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस और रेल पुलिस (GRP) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

3 महीने पहले हुआ था निकाह; आधी रात को पति के साथ निकली थी बाहर

  • प्रेम विवाह के बाद किराए का मकान: परिजनों के अनुसार, जूही बेगम ने महज तीन महीने पहले तनवीर आलम नामक युवक से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था. निकाह के बाद दोनों शहर में ही एक किराए के मकान में रह रहे थे.
  • ससुराल वालों का विवाद: स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शमशुल हुदा ने बताया कि शुक्रवार को मृतका के ससुराल वाले उसे जबरन मायके (माता-पिता के घर) छोड़कर चले गए थे. हालांकि, बाद में सामाजिक पहल के बाद पति तनवीर अपने ससुराल पहुंचा था.
  • देर रात की आखिरी मुलाकात: बताया गया कि शुक्रवार की देर रात जूही अपने पति तनवीर के साथ घर से बाहर निकली थी, लेकिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ. परिजनों को आशंका है कि तनवीर ने ही साजिशन जूही को तेज रफ्तार ट्रेन के आगे धक्का दे दिया.

पिता का गंभीर आरोप: 5 लाख रुपये दहेज के लिए बनाया जा रहा था मानसिक दबाव

मृतका के लाचार पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह के बावजूद तनवीर लगातार जूही पर मायके से 5 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहा था. रुपये देने में असमर्थता जताने पर जूही को प्रताड़ित किया जाता था और उस पर गंभीर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था. पिता ने दामाद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है.

Newlywed Woman Death: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा; तफ्तीश जारी

  • सदर अस्पताल भेजा गया शव: रेल और टाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों (ट्रेन से कटना या आत्महत्या) का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा.
  • जनप्रतिनिधि रहे मौजूद: इस दुखद घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाने और पुलिसिया कार्रवाई में सहयोग के लिए वार्ड नंबर 31 के प्रतिनिधि शमशुल हुदा और वार्ड नंबर 22 के पार्षद कलीम उद्दीन सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित रहे. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

किशनगंज की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: ”बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा”. बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >