न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्राफी का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन मैच में पीकू पब्लिक स्कूल के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

ठाकुरगंज ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा गांधी मैदान में न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन रविवार को किया गया. प्रथम मैच ठाकुरगंज की महानन्दा स्पोटिंग क्लब और शानू एकादस के बीच हुआ. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, जिला खेल पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने फीता काटकर किया. मैच में अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख मुस्ताक आलम, सूर्या ग्रुप के संस्थापक दिलीप चौधरी, अधिवक्ता कौशल यादव, पार्षद बबलू दास दिलीप सिंह, खालिक अंसारी, प्रदीप साह, मनोज चौधरी, दीपक गणेश, भाजपा अध्यक्ष अतुल सिंह, जदयु युवा प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल की मौजूदगी में खेल का शुभारम्भ किया गया. सभी अतिथियों को क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो व पदाधिकारी द्वारा बुके स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया. उद्घाटन मैच में पीकू पब्लिक स्कूल के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मैच में पहले टॉस शानू एकादश टीम ने जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना और महानन्दा स्पोटिंग क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मैच पंद्रह-पंद्रह ओवर की खेली गई. पहली पारी में महानन्दा स्पोटिंग क्लब 14 ओवर दो गेंद में 99 रन पर आल आउट हो गई, इनके बल्लेबाज इंजेमान 18 रन व गुड्ड 17 रन ही बना पाए. शानू एकादश के गेंदबाज सूरज विश्वकर्मा ने चार विकेट व सुमित ने दो विकेट लिए. दूसरी पारी में अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानू एकादश ने 7.3 ओवर में एक विकेट खोकर 100 रन बनाये और नौ विकेट से मैच जीत लिया. शानू एकादस के बल्लेबाज रोहित ने 48 रन बनाये. मैन ऑफ़ द मैच शानू एकादश के सूरज विश्वकर्मा घोषणा को किया गया जो तीन ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए. मैच में अंपायर अमरजीत चौधरी संजय सिन्हा, थर्ड अंपायर नसीम अख्तर, उद्घोषक जयदीप बनर्जी, सुधीर महराज, चन्दन कुमार, स्कोरर रोशन साह, विशाल चौधरी रहे. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में टीसीसीए अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, सचिव संजय सिन्हा, संयोजक अमित सिन्हा, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, शांतनु मंडल, अनिल साह, बिट्टू साह, प्रेम चौधरी, सुशांतो साहा, दुर्गा साह, सोहराब सईद, इंद्रजीत चौधरी, रोशन साह, रजी हैदर, ऋतिक चौधरी, सूरज चौधरी, अमन चौधरी, अजय दे, गोविन्द यादव, बिकास दे की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >