भारत-नेपाल सीमा से अवैध हथियार के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 41वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है

गलगलिया भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की 41वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को एक बजे ई कंपनी कडोमानी जोत, 41वीं बटालियन एसएसबी रानीडांगा द्वारा भालुकगारा एनएच 327 के समीप, थाना खारीबाड़ी, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 4.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अभियान के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से दो पिस्तौल, जिनमें एक मैगज़ीन भी शामिल है. इसके अलावा उसके पास से 400 रुपया भारतीय मुद्रा भी ज़ब्त की गई. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवीन थापा मगर (31 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, कालीखोला, काकरभिट्टा, नेपाल के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित आर्थिक लाभ के लिए गलगलिया बाज़ार (किशनगंज, बिहार) से पानीटंकी (दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल) तक अवैध हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था. इस अभियान में 01 इंस्पेक्टर सहित कुल 06 अन्य एसएसबी जवान शामिल थे.गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद हथियारों को आगे की जांच एवं शस्त्र अधिनियम 1959 की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई हेतु थाना खारीबाड़ी को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >