14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत हो रही तैयारी

व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सचिव ओम शंकर ने बुधबार को बैंक के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की

किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सचिव ओम शंकर ने बुधबार को बैंक के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक ऋण से संबंधित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई. सचिव ओम शंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों में सक्रिय रूप से भाग लें और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें. राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन किये जाने वाले बैंक ऋण से संबंधित मामलों में नियमानुसार अधिक से अधिक छूट दें ताकि बैंक ऋणियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ मिल सके. . ज्ञात हो कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत वर्ष 2026 का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है जिसमें अपराधिक समझौता योग्य अपराध (क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफेंसेज़ ,प्ली बार्गेनिंग (प्लिया बार्गेनिंग, एनआई एक्ट के तहत धारा 138 के मामले: चेक बाउंस होने से संबंधित मामले, मनी रिकवरी केसेज़ आदि शामिल हैं. उक्त जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सोनी कुमारी, अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा, द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया जिसमें बेथल मिशन स्कूल के प्रिंसिपल एवं शिक्षक गण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >