जदयू अभियान समिति में नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान शामिल

मनोनयन से एनडीए कार्यकत्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी है

किशनगंज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अभियान समिति की दूसरी सूची जारी की है. जदयू अभियान समिति में किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को भी शामिल किया है. किशनगंज जिला की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार को और अधिक धारदार बनाने और एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इस बाबत अभियान समिति के सदस्य सह नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार क्षेत्र का दौरा करेंगे. उनके मनोनयन से एनडीए कार्यकत्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >