शिविर में 55 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच

शिविर में 55 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच

किशनगंज.

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा रविवार को स्थानीय श्री श्याम मंदिर प्रांगण, तेघरिया धाम किशनगंज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ चंद्र भूषण पंडित ने रोगियों के विभिन्न प्रकार की बीमारी का उपचार किया. साइटिका, गठिया, लकवा,जोडो का दर्द, गर्दन, कंधा, कमर, घुटना, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन आदि की जांच की गयी. स्वास्थ्य जांच शिविर में 55 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. इस अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के ललित मित्तल, गोविंद बिहानी, श्याम सुंदर शर्मा,मदन शर्मा, सुबोध माहेश्वरी, सुरेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा,राजा पाल, आदि सदस्य उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >