नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

महिला थाना किशनगंज में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

किशनगंज महिला थाना किशनगंज में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक वर्ष पूर्व समीप के गांव का रहने वाला युवक नजरुल इस्लाम नाबालिग के घर आना जाना करता था. आरोपित युवक ने उसे काम दिलाने के नाम पर नेपाल जाने की बात कही. एक दिन आरोपी युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर नेपाल ले गया. नेपाल ले जाकर एक कमरे में जबरन दुष्कर्म किया. आरोपित युवक ने अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद नाबालिग को उसके घर लाकर छोड़ दिया. इस दौरान जब भी नाबालिग शादी की बात करती थी आरोपी युवक शादी की बात को टाल देता था. कुछ दिनों बाद नाबालिग गर्भवती हो गई. इसके बाद भी आरोपी युवक शादी की बात को टालने लगा और गर्भपात का दवाब देने लगा. वीडियो वायरल करने की भी धमकी देने लगा. इसके बाद पीड़िता थक हारकर न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची और मामला दर्ज करवाया गया. महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >