गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने को ले डीएम को सौंपा ज्ञापन

शहर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को कांग्रेस लीगल सेल के जारिफ हुसैन के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम विशाल राज को ज्ञापन सौंपा.

किशनगंज. शहर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को कांग्रेस लीगल सेल के जारिफ हुसैन के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम विशाल राज को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में शहर की हृदय स्थली गांधी चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित करने की अनुमति मांगी गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि यह मांग लंबे समय से शहरवासियों की भावनाओं से जुड़ी रही है. गांधी चौक जो स्वयं बापू के नाम से पहचाना जाता है, आज भी उनके भौतिक स्मारक से वंचित है. एक बेटे के रूप में इस मिट्टी का, और बापू के सिद्धांतों के प्रति श्रद्धा रखते हुए यह प्रस्ताव दिया है कि मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट के माध्यम से यह मूर्ति स्थापित की जाए. ज्ञापन में कहा गया है कि हमारा ट्रस्ट पहले से ही किशनगंज में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत है. हमारा उद्देश्य है युवाओं को सशक्त बनाना और इस क्षेत्र को शैक्षणिक रूप से समृद्ध करना है. ज्ञापन ने कहा गया है कि यह कार्य पूरी तरह ट्रस्ट के खर्च पर किया जाएगा और इसमें डिज़ाइन, सौंदर्य और सभी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में सरफराज खान, जावेद अख्तर, वसी हसन, मो सदफ, आशिक खान, जैद अनवर सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >