चलंत लोक अदालत की तैयारी को ले अधिकारियों के साथ बैठक

सचिव ओम शंकर ने बताया कि चलंत लोक अदालत की तैयारी को लेकर शनीवार को जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की गयी.

किशनगंज.बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में चलंत लोक अदालत एवं विधिक सेवा इकाई दिनांक 28.08.2024 को कोचाधामन प्रखंड में, दिनांक 29.08.2024 को बहादुरगंज प्रखंड में और दिनांक 30.08.2024 को ठाकुरगंज प्रखंड में कार्य करेगी. इसकी जानकारी देते हुए सचिव ओम शंकर ने बताया कि चलंत लोक अदालत की तैयारी को लेकर शनीवार को जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कोचाधामन, किशनगंज, एवं पोठिया तथा अंचलाधिकारी कोचाधामन, किशनगंज, पोठिया, दिघलबैंक व ठाकुरगंज उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को चलंत लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का उपस्थापन एवं निष्पादन के साथ साथ सचिव ने चलंत लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया. अधिकारियों को ससमय सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा की सभी निर्देशों का पालन ससमय सुनिश्चित करा लिया जाएगा. बैठक धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >