पोठिया से विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता

पोठिया से विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता

दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं पति, पोठिया जाने की बात कहकर घर से निकली थी 28 वर्षीय रौनक, मोबाइल भी आ रहा बंद

पोठिया. कुसयारी पंचायत स्थित पानवारा गांव की एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पोठिया थाना में आवेदन सौंपा है. जानकारी के अनुसार, लापता महिला की पहचान 28 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रौनक की शादी पनवाड़ा गांव में हुई थी. उसके पति मोहम्मद बाहर दिल्ली में रहकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. आवेदन में महिला की बहन मुस्किमा आलम ने बताया है कि 20 मई 2026 को करीब एक बजे दिन में सूचना मिली कि रौनक पोठिया जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की. परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है. मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन फोन लगातार बंद बता रहा है. इसी कारण खोजबीन में समय लगने से आवेदन देने में देरी हुई. महिला के अचानक लापता होने से परिवार के लोग चिंतित और परेशान हैं. परिजनों ने पोठिया थाना पुलिस से सनहा दर्ज कर महिला की तलाश कराने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >