धनतेरस व दीपावली को लेकर सजने लगे बाजार. बिनीत प्राइम मोटर्स बहादुरगंज में बुकिंग की भीड़

ग्राहकों के उमंग को देख इन प्रतिष्ठानों की तरफ से भी सभी तैयारी की जा रही है.

महज 5,000 रुपये में रॉयल एनफील्ड की बुकिंग सुविधा उपलब्ध. बाइक की खरीद पर हेलमेट फ्री. बहादुरगंज दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजार अभी से ही सजने लगे हैं. घर मे इस्तेमाल होनेवाले बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक बाजार तक में रौनक बढ़ने लगी है. इस बीच त्योहारों की धूम को देखते हुए शहर में अलग – अलग शोरूम के कारोबारी भी अपने – अपने प्रतिष्ठान को जबर्दस्त साज – सज्जा देने में लगे हैं. दरअसल इससे पहले ग्राहकों के उमंग को देख इन प्रतिष्ठानों की तरफ से भी सभी तैयारी की जा रही है. बात करें त्योहार पर टू व्हीलर ख़रीदगी की धूम की तो दशहरा खत्म होने के बाद से ही उत्पादों की बिक्री के साथ ही धनतेरस की बुकिंग शुरू हो गयी है. त्योहारी मौसम के बीच उत्साह का अंदाजा तो इस बात से लगाया जा सकता है कि सबसे महंगे कीमत कीमत होने के बाबजूद रॉयल एनफील्ड बुलेट के शोरूम बिनीत प्राइम मोटर्स बहादुरगंज में इन दिनों बुकिंग की भीड़ चल रही है. हालांकि बुकिंग की भीड़ को भांपकर बिनीत प्राइम मोटर्स ने भी ग्राहकों की सुविधा व पसंद को लेकर बेहतर तैयारी प्रस्तुत कर रखी है. बुकिंग करनेवाले ग्राहकों के रुझान को देख बिनीत प्राइम ने अलग – अलग उत्पादों व मॉडल का स्टॉक भी पूरा कर लिया है. बिनीत प्राइम के मालिक बाबर अली की मानें तो त्योहारी सीजन के बीच रॉयल एनफील्ड के अलग – अलग मॉडल की जबर्दस्त बुकिंग से बेहतर बिक्री की उम्मीद जगी है. तभी तो संभावित कारोबार को देखते हुए कंपनियों को दोबारा आर्डर देकर स्टॉक को पूरा कर लिया है. ताकि शोरूम तक आनेवाले ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड की उनकी पसंदीदा मॉडल उपलब्ध मिल सकें. रही बात त्योहारों पर ग्राहकों को मिलनेवाली ऑफर की तो कंपनी ने महज 5,000 रूपये में बुकिंग की सुविधा दे रखी है. साथ ही प्रत्येक बाइक की खरीद पर कंपनी द्वारा ग्राहकों को एक फ्री हेलमेट भी दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >