आतिशबाजी करने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

पोठिया थाना क्षेत्र के नयाहाट गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. छठव्रती पूजा अर्चना कर डाला के साथ अपने घर पहुंचे ही थे कि आसपास के उपद्रवियों ने पटाखा जलाकर आतिशबाजी करना शुरू कर दिया.

पोठिया.पोठिया थाना क्षेत्र के नयाहाट गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. छठव्रती पूजा अर्चना कर डाला के साथ अपने घर पहुंचे ही थे कि आसपास के उपद्रवियों ने पटाखा जलाकर आतिशबाजी करना शुरू कर दिया. जिसका विरोध करने पर एक पक्ष की महिला सहित तीन लोगों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. सभी का उपचार सीएचसी पोठिया में कराया गया है. पीड़िता प्रमिला देवी पति रामा दास ने थानाध्यक्ष को लिखित आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय भूतपूर्व चौकीदार राम सागर दास का पुत्र बमपाल दास कई लड़कों को साथ लेकर गांव में कच्चे मकान के समीप डीजे की धुन पर पटाखा जला रहा था. गांव की महिला प्रमिला देवी सहित जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो उक्त युवक काफी आक्रोशित होकर इन लोगों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया. इस घटना में प्रमिला देवी के घर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वही घटना के बाद मुख्य आरोपित बमपाल दास सहित कुल पंद्रह लोगों नामजद आरोपी बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >