प्रशिक्षण के दौरान मदरसा टीचर की हार्ट अटैक से मौत

प्रशिक्षण के दौरान मदरसा टीचर की हार्ट अटैक से मौत

किशनगंज. लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मी मदरसा टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. सूचना पर डीएम तुषार सिंगला सदर अस्पताल पहुंच कर दिवंगत के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के मारवाड़ी कॉलेज अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था. इसी क्रम में कॉलेज के ही बाथरूम में एक शिक्षक फर्श पर गिरे हुए मिले और इनकी मौत हो चुकी थी. मारवाड़ी कॉलेज सेंटर में मतदान कर्मी की मौत से हड़कंप मच गया. वहीं मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम और एंबुलेंस की मदद से शिक्षक को सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया है. जहां मतदान कर्मी का पोस्टमार्टम कराया गया. शिक्षक की मौत से परिजनों व साथी शिक्षकों में गम का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार सानी मंगुरा निवासी मोहम्मद इकबाल नूरी मदरसा जामिया इस्लामिया में कार्यरत थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >