कार से 211 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कार से 211 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मोजाबाड़ी पुल के पास उत्पाद विभाग की कार्रवाई, बंगाल से अररिया ले जाई जा रही थी खेप, चालक फरार

किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का डंडा लगातार चल रहा है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचने में कामयाबी पायी है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में टीम ने मोजाबाड़ी पुल पर विशेष जांच अभियान चलाया था. इस दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया. तलाशी लेने पर अधिकारी भी दंग रह गए. कार के भीतर विशेष रूप से छिपाकर रखी गई कुल 211.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मनोज कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अंधेरे व भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

बंगाल से जुड़ी थी तस्करी की कड़ी

मामले का खुलासा करते हुए उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि यह शराब पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी और इसे अररिया जिले में खपाने की योजना थी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ विभाग ”जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रहा है. फरार चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >