पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज विधायक ने किया बैठक का बहिष्कार

पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज विधायक ने किया बैठक का बहिष्कार

किशनगंज : पोठिया, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मीम के विधायक कमरुल होदा भी उपस्थित थे. बैठक में प्रमुख मो जाकिर हुसैन, उप-प्रमुख समितिगण, मुखियागण व कुछेक पदाधिकारी उपस्थित थे. वही आईसीडीएस, पीडीएस,

बिजली, पशुपालन, स्वास्थ्य सहित कई विभाग के अधिकारी के बैठक में नहीं आने के कारण विधायक होदा ने आज की बैठक का बहिष्कार करते हुए आगामी 8 जुलाई को बैठक की तिथि घोषित की है. उन्होंने आज की बैठक में अनुपस्थित अधिकारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी बैठक में सभी विभाग के अधिकारी को उपस्थित रहने की हिदायत दी. अन्यथा अनुपस्थित अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी कर भूख हड़ताल में बैठने की बात कही. वही के पंचायत समिति के सदस्यों ने पोठिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध मनमानी सहित कॉल रिसीव नहीं करने का भी मुद्दा उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >