कोचाधामन पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के मद्देनजर धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार एवं सेक्टर अधिकारी अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

कोचाधामन.विधानसभा चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के मद्देनजर धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार एवं सेक्टर अधिकारी अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च धनपुरा से निकल कर डेरामारी,डे मार्केट,मोहनमारी होते हुए मस्तान चौक तक निकाला गया. इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी अरुण कुमार यादव ने लोगों को भयमुक्त होकर कर मतदान में भाग लेने का आह्वान किया. वहीं धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी या उसका समर्थक अगर किसी भी व्यक्ति को भय देखाए या वोट के लिए दवाब बनाए तो इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >