किशनगंज आसमान पर काले बादलों का पहरा, सीमांचल में झमाझम बारिश के आसार

Kishanganj Weather: क्या सीमांचल में आखिरकार मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है? सुबह से आसमान पर छाए घने काले बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद दी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बादल कब खुलकर बरसेंगे.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Kishanganj Weather: सीमांचल के आसमान का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. शनिवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान पर काले घने बादलों का कब्जा था. किशनगंज, ठाकुरगंज और बहादुरगंज में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी रही. कई इलाकों में धूप पूरी तरह बादलों की ओट में छिपी रही. मौसम के इस बदले स्वरूप ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद दी है.

मौसम विभाग के अनुसार सीमांचल के कई हिस्सों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. ठाकुरगंज में बारिश की संभावना 75 प्रतिशत, किशनगंज में 60 प्रतिशत और बहादुरगंज में 63 प्रतिशत तक बताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रविवार को वर्षा की संभावना और अधिक बढ़ सकती है.

मौसम के बदले मिजाज से किसानों में खुशी

आसमान पर छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. धान की रोपाई में जुटे किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होती रही तो खेतों में नमी बनी रहेगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम होगा.

कई किसानों का कहना है कि लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा था. मानसून की सक्रियता खरीफ फसलों के लिए बेहद जरूरी है. ऐसे में बादलों की यह मौजूदगी खेती-किसानी के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है.

Kishanganj Weather: कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सीमांचल क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की गई है. साथ ही निचले और जलभराव वाले इलाकों में भी सतर्क रहने को कहा गया है.

फिलहाल सीमांचल के लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं. सभी को उम्मीद है कि काले बादल जल्द ही झमाझम बारिश बनकर तपती धरती को राहत देंगे.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >