किशनगंज में डीएम-एसपी और विधायकों की मौजूदगी में निकली भव्य " तिरंगा यात्रा "

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किशनगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम, एसपी और विधायकों की मौजूदगी में हजारों लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

किशनगंज : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया.

पश्चिमपाली चौक से शुरू हुई यात्रा

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पश्चिमपाली चौक से हुआ. यहां से यात्रा चुड़ीपट्टी, फल चौक, गांधी चौक और डी मार्केट होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची. एक किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. किशनगंज सदर विधायक कमरुल होदा, कोचाधामन विधायक सरवर आलम, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहाबुल अख्तर और मिक्की साहा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

जवानों और विद्यार्थियों ने बढ़ाया उत्साह

यात्रा में एसएसबी के सशस्त्र जवानों, बिहार पुलिस के जवानों, विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों, एएनएम विद्यालय की छात्राओं और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए.

हर घर तिरंगा लगाने की अपील

यात्रा के समापन के बाद जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >