किशनगंज स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्दीकरण से यात्री परेशान

सबसे अधिक देरी 05634 नरंगी स्पेशल फेयर समर स्पेशल में दर्ज की गई, जो करीब 14 घंटे 39 मिनट लेट रही. इसके अलावा 07029 चारलापल्ली स्पेशल फेयर स्पेशल 10 घंटे 45 मिनट और 13126 सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस 6 घंटे 25 मिनट की देरी से चली.

किशनगंज से अवधेश की रिपोर्ट:

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे परिचालन पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है. सोमवार को स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जबकि कई पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी गईं. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सबसे अधिक देरी 05634 नरंगी स्पेशल फेयर समर स्पेशल में दर्ज की गई, जो करीब 14 घंटे 39 मिनट लेट रही. इसके अलावा 07029 चारलापल्ली स्पेशल फेयर स्पेशल 10 घंटे 45 मिनट और 13126 सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस 6 घंटे 25 मिनट की देरी से चली.

वहीं 13176 कंचनजंघा एक्सप्रेस 3 घंटे 14 मिनट और 15929 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 3 घंटे 1 मिनट लेट रही. अन्य कई ट्रेनों में भी 20 मिनट से लेकर 1 घंटे तक की देरी दर्ज की गई.

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 75744 सिलीगुड़ी–कटिहार डीएमयू
  • 75743 कटिहार–सिलीगुड़ी डीएमयू
  • 75706 राधिकापुर डीएमयू इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 75705 सिलीगुड़ी–राधिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 15723 सिलीगुड़ी टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 75719 मालदा कोर्ट–सिलीगुड़ी डीएमयू
  • 75720 सिलीगुड़ी–मालदा कोर्ट डीएमयू
  • 15463 बालुरघाट–हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 15724 सिलीगुड़ी टाउन–जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस

ट्रेनों की लगातार देरी और रद्दीकरण के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई. कई यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा. रेलवे की ओर से तकनीकी कार्य और परिचालन बाधा को देरी और रद्दीकरण का कारण बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >