सदर अस्पताल में आज विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित की जा रही है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

किशनगंज से गौरव की रिपोर्ट:

किशनगंज: सदर अस्पताल में बुधवार को मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सामान्य रोग, महिला रोग समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर अलग-अलग पालियों में मरीजों का उपचार करेंगे.

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित की जा रही है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए डॉक्टरों का राउंड प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक किया जाता है.

आज की डॉक्टर ड्यूटी

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सामान्य ओपीडी में डॉ शाहनवाज रिजवी और डॉ कुमार गौरव मरीजों का इलाज करेंगे.

दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कृष्णानंद तीर्थंकर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सिंह सिरोज सिंह अपनी सेवाएं देंगे.

वहीं रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ राहुल कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शबनम यास्मीन, डॉ कृष्णानंद तीर्थंकर और डॉ अनीता कुमारी मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इधर, जिले के हरगौरी मंदिर में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >