किशनगंज में एकरामुल हक बने ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

Kishanganj Politics News: किशनगंज की राजनीति और सामाजिक संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बंदरझूला पंचायत के मुखिया और जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता एकरामुल हक को ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. उनके मनोनयन के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

Kishanganj Politics News: पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट. ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन ने संगठन विस्तार के तहत किशनगंज में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए एकरामुल हक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. यह फैसला गछपाड़ा के ठौआपाड़ा में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया. बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जतायी. सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है.

बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

किशनगंज के गछपाड़ा स्थित ठौआपाड़ा में आयोजित बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे. चर्चा के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर जोर दिया गया. इसी क्रम में एकरामुल हक को नया जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया.

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि एकरामुल हक लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ है. ऐसे में उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

समर्थकों ने जतायी खुशी

जैसे ही एकरामुल हक के जिलाध्यक्ष बनने की खबर सामने आयी, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में शेरशाहवादी समुदाय की आवाज और मजबूत होगी.

स्थानीय लोगों का मानना है कि वे समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाएंगे.

शिक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात

मनोनयन के बाद एकरामुल हक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना और संगठन को मजबूत बनाना होगा.

बैठक में एसोसिएशन के संयुक्त सचिव इनामुल हक मदनी, ऑब्जर्बर मो रिजवान सल्फी, असिस्टेंट ऑब्जर्वर डॉ इब्राहिम मदनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: जीतनराम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची ज्योति मांझी, जानिए क्या है पूरा मामला…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >