किशनगंज पुलिस में दो थानाध्यक्षों की तैनाती, गर्वनडांगा और गलगलिया की कमान बदली

किशनगंज जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो अहम थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है. गर्वनडांगा और गलगलिया थानों की कमान अब नए अधिकारियों को सौंपी गई है. यह नियुक्ति अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Kishanganj Police Station Incharge: किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से दो थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गयी है. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कार्यहित में दो पुलिस अवर निरीक्षकों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इस संबंध में किशनगंज पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है.

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ठाकुरगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी को गर्वनडांगा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. गर्वनडांगा थाना में थानाध्यक्ष का पद रिक्त था. इसी को देखते हुए सुनीता कुमारी की नयी पदस्थापना की गयी है.

वहीं, किशनगंज थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार का तबादला किया गया है. उन्हें गलगलिया थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. गलगलिया थाना में भी थानाध्यक्ष का पद रिक्त था.

Kishanganj Police Station Incharge: तत्काल योगदान देने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दोनों नवनियुक्त थानाध्यक्षों को अपने-अपने नये पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्हें सौंपे गये दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने को कहा गया है.

पुलिस विभाग के अनुसार, दोनों पदाधिकारियों की तैनाती जिले में विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण को लेकर की गयी है. नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों थानों में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अब नये थानाध्यक्षों पर होगी.

Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान

Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >