मोतीबाग़ में बिना चालान बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

किशनगंज में जिला खनन विभाग ने अवैध बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मोतीबाग के पास बिना वैध चालान के 300 सीएफटी बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई से सरकार को ₹1.05 लाख के राजस्व नुकसान का अनुमान है.

किशनगंज : जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में मंगलवार रात करीब नौ बजे जिला खनन निरीक्षक ने मोतीबाग के पास छापेमारी कर बिना वैध चालान के बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया.

300 सीएफटी सफेद बालू लदा मिला ट्रैक्टर

जांच के दौरान नीले रंग के स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर (डाला सहित) पर करीब 300 सीएफटी सफेद बालू लदा मिला. खनन टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. खनन सॉफ्ट पोर्टल पर परिवहन चालान की जांच करने पर कोई वैध ई-चालान नहीं मिला. वाहन के कागजात भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर सदर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया.

सरकार को 1.05 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान

खनन निरीक्षक ने बताया कि यह मामला बिहार खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली-2019 (संशोधित 2024-26) के नियम-11 व 43 तथा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों का उल्लंघन है. अवैध बालू परिवहन के कारण सरकार को शमन शुल्क और खनिज मद में कुल 1,05,315 रुपये के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है, जिसकी वसूली की जाएगी.

एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध

खनन निरीक्षक ने सदर थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान कर संबंधित नियमों के साथ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >