वट सावित्री पूजा की पूर्व संध्या पर किशनगंज में बढ़ी रौनक, बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भारी भीड़

बाजार में आम, लीची, केला और खरबूजे जैसे मौसमी फलों की मांग बढ़ने से दुकानों पर काफी रौनक रही.

किशनगंज अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना का महापर्व ””वट सावित्री”” को लेकर किशनगंज शहर में उत्सव का माहौल है. पूजा को लेकर गुरुवार को शहर के मुख्य बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई. फल बाजार से लेकर श्रृंगार प्रसाधन की दुकानों तक, हर तरफ महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. कल होने वाली मुख्य पूजा के लिए महिलाएं आज दिन भर तैयारी में जुटी रहीं. शहर के गांधी चौक, नेमचंद रोड, और फल पट्टी जैसे प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी.पूजा सामग्री में बांस के पंखे, सूत, धूप-दीप और कलश की जमकर बिक्री हुई. श्रृंगार प्रसाधन में सुहाग का पर्व होने के कारण चूड़ी, बिंदी और मेंहदी की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई. बाजार में आम, लीची, केला और खरबूजे जैसे मौसमी फलों की मांग बढ़ने से दुकानों पर काफी रौनक रही. खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ की वजह से शहर के कुछ व्यस्त इलाकों में रह-रहकर जाम की स्थिति भी बनी रही. हालांकि, चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई. श्रद्धालुओं का कहना है कि वट सावित्री का व्रत उनके लिए विशेष महत्व रखता है, जिसे वे पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ मनाने की तैयारी कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >