प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखें पैनी नजर

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी विशाल राज गुरूवार को मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति तथा कम्यमनिकेशन कोषांग का संयुक्त निरीक्षण किया

किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी विशाल राज गुरूवार को मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति तथा कम्यमनिकेशन कोषांग का संयुक्त निरीक्षण किया. डीएम के साथ सामान्य प्रेक्षक, ठाकुरगंज श्रवण प्रमोद हार्डिकर, आई.ए.एस. एवं. थे. कहा गया कि निर्वाचन के दौरान समाचार पत्र, टीवी चैनल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर किसी उम्मीदवार या राजनीतिक दल के पक्ष में समाचार किसी प्रकार का लाभ लेकर प्रकाशित या प्रसारित करने पर पाबंदी रहेगा. ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है. दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. प्रेक्षक ने स्पष्ट कहा कि पेड न्यूज की निगरानी हेतु गठित एमसीएमसी समिति सतत रूप से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही सामग्रियों पर नजर रखे. किसी भी संदिग्ध समाचार या प्रचार सामग्री की पहचान होने पर तत्काल उसका रिकॉर्ड, क्लिपिंग, लिंक या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखते हुए उसे व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को रिपोर्ट किया जाए. निरीक्षण के दौरान कम्युनिकेशन कोषांग में उपस्थित कर्मियों से प्रेक्षक ने नियंत्रण कक्ष के संचालन, सूचना संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष को प्राप्त किसी भी सूचना या शिकायत को प्राथमिकता से दर्ज कर अग्रसारित किया जाए. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-225152 है, जिस पर आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधि किसी भी संदिग्ध प्रचार या पेड न्यूज से संबंधित सूचना दे सकते हैं. अंत में प्रेक्षक महोदय ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >