घर से लाखों रूपये के आभूषण की चोरी

आनंद जब घर के अंदर प्रवेश किया तो अलमारी का ताला टूटा हुआ और सारा सामन बेड पर बिखरा हुआ पाया

ठाकुरगंज ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस स्थित निर्मल जैन बगान में अवस्थित एक घर से लाखों रुपए के गहनों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. घटना रिलायंस जियो में कार्यरत आनंद मोहन कुमार के घर में हुई. घटना उस वक्त हुई जब घर गृह स्वामी की पत्नी पटना एक शादी समारोह में गई थी एवं गृह स्वामी दिघलबैंक अपने कार्य पर से जब वापस अपने घर लौटे तो घर का ताला टूटा देखा. आनंद जब घर के अंदर प्रवेश किया तो अलमारी का ताला टूटा हुआ और सारा सामन बेड पर बिखरा हुआ पाया,आनन फानन में पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी,पुलिस को लिखित दिए आवेदन में आनंद मोहन कुमार ने सोने की चैन, नथिया,मांग टीका,अंगूठी एवं चांदी का सिक्का चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >