जीविका दीदियां “मेरा वोट मेरा अधिकार” का लगा रही नारा. किशनगंज .जीविका दीदियां शपथ, रंगोली, मेंहदी, कैंडल मार्च, मानव श्रृंखला, डोर टू डोर कैंपेन कर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं . जिला में पिछले आम चुनाव में कम मत प्रतिशत वाले पंचायत में विशेष अभियान चला कर मतदाताओं को, आगामी 11 नवंबर को विधानसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग को लेकर, मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं . जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत यह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है . किशनगंज जिला में आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर यह अभियान जोरों से चलाया जा रहा है . जीविका स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल संघ के माध्यम से जीविका दीदियां शत- प्रतिशत मतदान को लेकर विशेष अभियान चला रही हैं . जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि किशनगंज जिला में दो लाख से अधिक जीविका दीदियां, मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा ले रही हैं . बीस हजार से अधिक जीविका स्वयं सहायता समूह, पंद्रह सौ से अधिक ग्राम संगठन और बत्तीस संकुल संघ के माध्यम से जीविका दीदियां, शत- प्रतिशत मतदान को लेकर विशेष अभियान चला रही हैं जीविका दीदियों के सामूहिक प्रयास से मतदाताओं को मतदान के महत्व की बातें बताई जा रही हैं . जिससे वे अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर सकें. रंगोली, मेहंदी इत्यादि मनभावक – मनोरंजक कार्यक्रम के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
