जनता दरबार कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

किशनगंज. टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी शशि कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद एवं भू-संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान करना था. जनता दरबार में स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कई मामलों की सुनवाई की गयी. इस दौरान राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, सीआई अरुण कुमार पांडेय, राजस्व कर्मचारी रवि रंजन सहित सरकारी अमीन भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने एक-एक कर दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनी तथा उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की.अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जा रहा है ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि कई मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों की सुनवाई अगली तिथि तक स्थगित की गई है. साथ ही नए प्राप्त आवेदनों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मियों को सौंप दिया गया है. जनता दरबार में टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र से जुड़े कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से तीन मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया. वहीं फतेहपुर थाना क्षेत्र के छह मामलों में से एक मामले का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से भूमि संबंधी मामलों में सही एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की. जनता दरबार के सफल आयोजन से फरियादियों में संतोष देखा गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद और भरोसा मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >