भाजपा प्रवक्ता अभय वर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की दी जानकारी

20 वषोॅ से बिहार में एनडीए की सरकार ने जिस तरह विकास को धरातल पर उतारा है जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने का प्रयास किया है.

किशनगंज.शहर के मझिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दिल्ली से लक्ष्मी नगर विधायक सह भाजपा प्रवक्ता अभय वर्मा ने प्रेस वार्ता में एनडीए घोषणा पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि 20 वषोॅ से बिहार में एनडीए की सरकार ने जिस तरह विकास को धरातल पर उतारा है जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि एनडीए का घोषणा पत्र पर कहा कि एक करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार, प्रत्येक जिले में फैक्ट्री व 10 नये औद्योगिक पार्क का निर्माण, जीविका दीदी को अगले 6 महा में 2 लाख रुपये की सहायता राशि, एक करोड़ महिलाएं बनेगी लखपति सहित कई महत्वपूर्ण घोषणा की गयी है. उन्होंने कहा कि डबल इंजिन की सरकार में बिहार में विकास हुआ है और अब एक बार फिर भारी मतों से एनडीए सरकार आयेगी. प्रेसवार्ता के दोरान मुख्य रूप से उपस्थित मिडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, प्रवक्ता राजेश गुप्ता, भाजपा नेता मो अमानुल्लाह, अरविंद गुप्ता,हरि किशोर, गोरव गुप्ता, पवन सेन आदि कायकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >