चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामी को चाकू मारकर किया घायल

चोरी का विरोध करने पर गृहस्वामी को चाकू मारकर किया घायल

जीरनगच्छ के चट्टान गांव की घटना, क्षेत्र में चोरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

ठाकुरगंज. इन दिनों ठाकुरगंज नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके कारण लोग दहशत में रातजग्गा करने को मजबूर हैं. सोमवार की मध्य रात्रि जीरनगच्छ पंचायत के चट्टान गांव में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने गृहस्वामी सूर्य लाल गोसाई के पीठ पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया. घायल के पुत्र संजय और राधाराम गोसाईं ने बताया कि वे लोग घर में सो रहे थे. अचानक तेज आवाज सुनकर उठा और देखा कि दो चोर घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे थे. पिता के द्वारा विरोध और हल्ला करने पर चोरों ने उनके पीठ में चाकू से हमला कर फरार हो गए. रात के अंधेरे और दहशत के माहौल में चोरों की पहचान नहीं हो पाई. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को आनन-फानन में ठाकुरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हल्का जख्म होने के कारण फिलहाल उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं. वहीं ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि संध्या समय तक थाने में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >