पौआखाली में साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली

किशनगंज की पावन धरती हमेशा से अपनी साझी संस्कृति व आपसी प्रेम सद्भाव के लिए जानी जाती रही है

पौआखाली किशनगंज की पावन धरती हमेशा से अपनी साझी संस्कृति व आपसी प्रेम सद्भाव के लिए जानी जाती रही है. इसी परंपरा को जीवंत करते हुए पौआखाली नगर पंचायत में आपसी भाईचारे की एक मिसाल पेश की गई. दरअसल रमजान के मुकद्दस महीने के बावजूद, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर बुधवार को होली का त्योहार मनाया है. खास बात यह कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ ””लल्लू”” ने स्थानीय नगरवासियों के साथ मिलकर होली खेली. वे न केवल होलिका दहन और होली उत्सव में शामिल हुए, बल्कि पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आए. उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले भी लगाया और त्योहार की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर अहमद हुसैन उर्फ लल्लू ने कहा कि त्योहार किसी मजहब के नहीं, बल्कि मानवता और खुशियों के होते हैं. जिस तरह से रमजान का महीना हमें धैर्य और इबादत सिखाता है, तो होली हमें नफरत मिटाकर गले मिलना सिखाती है. पौआखाली की पावन धरतीने पूरे देश को यह पैगाम दिया है कि हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. इसके अलावे जियापोखर थानाक्षेत्र के कद्दूभिट्ठा में कोइया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधान शिक्षक अब्दुल मल्लिक स्कूली बच्चों के साथ होली मनाया तो सुखानी थानाक्षेत्र के कादोगांव बाजार में एआईएमआईएम नेता गुलाम हसनैन के छोटे भाई गुलाम हसनैन जिलानी हिंदू युवाओं के साथ होलिका दहन उत्सव में हिस्सा लिया और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी है. वहीं होली के दौरान नगर पंचायत समेत जियापोखर, सुखानी थानाक्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए खुशियां बांटीं. बच्चे, महिलाएं और युवा सभी ने जमकर होली खेली, खासकर युवाओं की टोली सड़कों पर कुर्ता फाड़ होली खेली. होली में लोगों ने मालपुआ, दही वड़ा, कचौड़ी, ड्राई फ्रूट्स का जमकर लुत्फ उठाया. सुबह होते ही नगर के मटन की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई. वहीं होली जैसे संवेदनशील त्योहार को शांति सुरक्षा के साथ संपन्न कराने में पौआखाली, जियापोखर एवम सुखानी थानाध्यक्ष क्रमशः अंकित सिंह, थानाध्यक्ष गौतम कुमार, थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी पुलिस बल के साथ अपने- अपने थानाक्षेत्र में गश्त लगाते रहें। होली पर कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है। होली को संपन्न कराने में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार दास, व्यवसायी सुनील गुप्ता, संतोष साह, पवन पाठक, मनोज सोमानी, घनश्याम गुप्ता, सचिन साह, धनंजय सिंह, सुधीर यादव, संजय सोमानी, पुष्कर साह, राजा साह, रॉनी सिन्हा आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >