टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल शातिर हारून गिरफ्तार

किशनगंज जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल हारून उर्फ हारून रशीद को पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में गिरफ्तार किया गया है. टीम ने बदमाश हारून को पूर्णिया जिले के नंदनिया से गिरफ्तार किया है.

किशनगंज.जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल हारून उर्फ हारून रशीद को पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में गिरफ्तार किया गया है. टीम ने बदमाश हारून को पूर्णिया जिले के नंदनिया से गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. एसपी सागर कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बहादुरगंज थाना कांड 51/21 के आरोपी हारून रशीद कुजरी,प्पलासी अररिया निवासी के विरूद्ध आरोप पत्र संख्या 348/23 समर्पित किया गया था. उक्त कांड में फरार चल रहे आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त छापामारी में नंदनियों थाना रौटा पुर्णिया से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए बदमाश का लम्बा अपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमे बहादुरगंज थाना कांड संख्या 51/21, व 343/20, पलासी थाना कांड संख्या 380/19, जोकीहाट थाना कांड संख्या 277/16, 303/18 व इसी थाने में कांड संख्या 330/18 के तहत आपराधिक मामले दर्ज है. वही कोचाधामन थाना कांड संख्या 287/20 के तहत आपराधिक मामले दर्ज है. छापामारी टीम में एसटीएफ पटना की टीम के अलावे बहादुरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन,अवर निरीक्षक प्रिन्स कुमार व डीआईयू की टीम शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >