किशनगंज.कांग्रेस के राजस्थान जयपुर से विधायक सह ऑब्जर्बर रफीक खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. वह बुधवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे. ऑब्जर्बर श्री खान ने कहा कि जिले की चारों विधान सभा सीट जितना हमारा लक्ष्य है. हमारी तैयारी बूथ लेवल पर चल रही है. हम हर हाल में जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार यहां से उतरेंगे उन्हें जीता कर विधान सभा भेजने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे. विधायक सह ऑब्जर्बर श्री खान ने एआईएमआईएम पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनका कोई असर कांग्रेस पार्टी पर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जिले में दूसरे चरण में चुनाव है. जल्द ही पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर देगी. प्रेस वार्ता में शमशेर अहमद उर्फ दारा, तनवीर, डब्लू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
