बेटा-बेटी दोनों को पढ़ने के लिए समान अवसर दें: शाहबाज

सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मोधो में सखी वार्ता का आयोजन किया गया

किशनगंज सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मोधो में सखी वार्ता का आयोजन किया गया. यह आयोजन संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना जागरूकता अभियान के तहत किया गया. बाल विकास निगम मोहम्मद शाहबाज़ आलम ने कहा कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है. बालिकाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं, इसलिए इन्हें पढने और आगे बढने का अवसर दें, बेटा- बेटी में अंतर नहीं कर दोनों को समान अवसर दें. इसके लिए जिला में सखी वन स्टाॅप सेंटर एवं जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जैसे कार्यालय संचालित हैं, जहां से महिलाएं एवं बालिका सहयोग ले सकती हैं. उन्होंने सखी वन स्टाॅप सेंटर का मोबाइल नंबर-9771468017 एवं महिला हेल्पलाइन टाॅल फ्री नंबर-181 की जानकारी सबों को दी. कहा कि बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद और लङके की शादी 21 वर्ष के बाद करें. कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ सुशील कुमार झा ने महिलाओं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी. विद्यालय के छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह विषय पर नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मोधो के सभी शिक्षक-शिक्षिका वार्डन एवं बालिका उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >